सैर कर दुनिया की गाफिल, जिंदगानी फिर कहा... इन पंक्तियों से यूं तो कई लोग घुमक्कड़ी की प्रेरणा हासिल करते हैं, लेकिन कुछ बिरले ही हैं जो वाकई दुनिया की सैर करने की हिम्मत जुटा पाते हैं। अब जनाब दुनिया की सैर करना इतना आसान भी तो नहीं। अराउंड द वर्ल्ड इन एट डॉलर्स, देखने में भले ही कितनी रोमांचक क्यों न लगे, वैसा हकीकत में कम ही हो पाता है। तुषार अग्रवाल और संजय मदान नाम के दो रोमांचप्रेमी युवाओं ने सड़क और समुद्र के रास्ते दुनिया की सैर करने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए वे छह महाद्वीपों में स्थित पचास देशों से गुजरेंगे और कुल सत्तर हजार किलोमीटर का सफर तय करेंगे। उन्होंने इसे ग्रेट इंडियन वल्र्ड ट्रिप नाम दिया है। तुषार व संजय के नाम पहले ही लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स में सात रिकॉर्ड दर्ज हैं। ये सातों रिकॉर्ड सड़कों पर अलग-अलग सफर के नाम हैं। इस वल्र्ड ट्रिप का मकसद भारत को उन देशों
Read More