Skip to content
Wednesday, July 15
  • About Me
  • Cart
  • Checkout
  • Home
  • My account
  • Portfolio
  • Shop

VAGABOND IMAGES

World through my eyes

VAGABOND IMAGES

World through my eyes

  • India
  • International
  • News
  • Photogallery
  • Adventure
  • Promotions
  • Reviews
  • Cruise
  • About Me
  • My account
  • India
  • International
  • News
  • Photogallery
  • Adventure
  • Promotions
  • Reviews
  • Cruise
  • About Me
  • My account
Trending Now
  • Why every traveler should take a ghost tour at least once
  • How to kill a wetland, India style
  • The Pied Kingfisher story
  • How to prepare yourself for the Kedarkantha winter trek
  • Kuari Pass trek: A scenic winter sojourn in the Garhwal Himalayas
  • A journey through time and fragrance in Singapore
Home>>आवारा

Category: आवारा

आवारासफरIndia

देवी के धाम से हिमालयी नजारा

Upendra SwamiApril 8, 2015 1963 Views6

बड़े हिल स्टेशनों की चमक-दमक में अक्सर हम उनके आसपास की ज्यादा खूबसूरत जगहों को भूल जाते हैं। सैलानी ज्यादा लोकप्रिय जगहों पर ही आकर अटक जाते हैं। ऐसी ही बात सुरकंडा देवी के मंदिर के बारे में भी कही जा सकती है। सुरकंडा का मंदिर देवी का महत्वपूर्ण स्थान है। दरअसल गढ़वाल के इस इलाके में प्रमुखतम धार्मिक स्थान के तौर पर माना जाता है। लेकिन इस जगह की अहमियत केवल इतनी नहीं है। यह इस इलाके का सबसे ऊंचा स्थान है और इसकी ऊंचाई 9995 फुट है। मंदिर ठीक पहाड़ की चोटी पर है। इसके चलते जब आप ऊपर हों तो चारों तरफ नजरें घुमाकर 360 डिग्री का नजारा लिया जा सकता है। केवल इतना ही नहीं, इस जगह की दुर्लभता इसलिए भी है कि उत्तर-पूर्व की ओर यहां हिमालय की श्रृंखलाएं बिखरी पड़ी हैं। चूंकि बीच में कोई और व्यवधान नहीं है इसलिए बाईं तरफ हिमाचल प्रदेश की पहाडिय़ों से लेकर सबसे दाहिनी तरफ नंदा देवी तक की पूरी श्रृंखला

Read More
आवारासफरIndiaReviews

केरल की आबोहवा में होकर तरोताजा

Upendra SwamiJanuary 24, 2015 2181 Views4

सेहत के लिए सैरः केरल आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के लिए भी प्रसिद्ध है। दुनियाभर से लोग अद्भुत प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ उसकी चिकित्सा में खुद को चुस्त-दुरुस्त करने आते हैं ....................... लाट पर गिरकर कपाट के साथ बहते गर्म तेल से मानो भीतर की सारी थकान, जड़ता पिघल-पिघल कर नीचे रिस रही थी। मेरे लिए यह पहला अनुभव था। इतना घूमने के बाद भी स्पा या आयुर्वेदिक मसाज के प्रति कोई उत्साह मेरे भीतर नहीं जागा था, पहली बार केरल जाकर भी नहीं। इसलिए केरल की दूसरी यात्रा में कैराली में मिला यह अहसास काफी अनूठा था क्योंकि शिरोधारा के बारे में काफी कुछ सुना था। माथे पर बहते तेल को एक जोड़ी सधे हाथ सिर पर मल रहे थे। दूसरे जोड़ी हाथ बाकी बदन का जिम्मा संभाले हुए थे। यूं तो अभ्यांगम समूचे बदन पर मालिश की अलग चिकित्सा अपने आप में है, लेकिन बाकी तमाम चिकित्साओं में भी सीमित ही सही, कुछ मालिश तो

Read More
आवारासफरIndia

परंपराएं जोड़ती व तोड़ती नंदा राजजात यात्रा

Upendra SwamiNovember 12, 2014 2090 Views0

नंदा होमकुंड से कैलाश के लिए विदा हो गईं- रास्ते के तमाम कष्टों व तकलीफों को झेलते हुए। लेकिन नंदा को पहुंचाने होमकुंड या शिलासमुद्र तक गए यात्रियों के लिए नंदा को छोड़कर लौटने के बाद का रास्ता ज्यादा तकलीफदेह था। भला किसने कहा था कि चढ़ने की तुलना में पहाड़ से उतरना आसान होता है! चंदनिया घाट से लाटा खोपड़ी और फिर वहां से सुतौल तक की जो उतराई थी, वैसी विकट उतराई ट्रैकिंग के बीस साल से ज्यादा के अपने अनुभव में मैंने कम ही देखी-सुनी हैं। मुश्किल यह थी कि इसका किसी को अंदाजा भी न था। डर सब रहे थे ज्यूंरागली को लेकर और हालत पतली हुई नीचे उतर कर। ज्यूंरागली का अर्थ स्थानीय भाषा में मौत की गली होता है। रूपकुंड की तरफ से चढ़कर शिला समुद्र की ओर उतरने का यहां जो संकरा रास्ता है, ऊपर धार (दर्रे) पर मौसम का जो पल-पल बदलता विकट रुख है, उन सबको ध्यान में रखकर इसका यह नाम कोई हैरत नहीं देता।...

Read More
आवारासफर

सतरंगी यात्रा का रोमांच

Upendra SwamiOctober 30, 2014 1361 Views0

आली बुग्याल बेदनी से महज तीन-चार किलोमीटर की दूरी पर है। खूबसूरती में भी वो बेदनी बुग्याल के उतना ही नजदीक है। कुछ रोमांचप्रेमी घुमक्कड़ आली को ज्यादा खूबसूरत मानते हैं। मुश्किल यही है कि आली को उतने सैलानी नहीं मिलते जितने बेदनी को मिल जाते हैं। जानकार लोग आली की इस बदकिस्मती की एक कहानी भी बताते हैं। किस्सा आली व ऑली में एक टाइपोग्राफी चूक का है। दोनों ही जगह उत्तराखंड में हैं। ऑली बुग्याल जोशीमठ के पास है और इस समय देश के प्रमुखतम स्कीइंग रिजॉर्ट में से एक है। कहा जाता है कि ऑली को मिलने वाली सुविधाएं आली को मिलनी तय थीं। लेकिन बस फैसला होते समय नाम में कोई हर्फ या हिजा इधर से उधर हुआ और आली की जगह ऑली की सूरत बदल गई। हालांकि मेरी नजर में ऑली के हक में एक बात और यह भी जाती है कि वह सड़क के रास्ते में है। जोशीमठ से ऑली के लिए सड़क भी है और रोपवे भी। आली यकीनन खूबसूरत है, लेकिन...

Read More
आवारासफरIndia

किसी नई सैरगाह पर इस बार

Upendra SwamiApril 5, 2014 1782 Views0

इम्तिहान खत्म और गर्मियों की छुट्टियों का मौसम शुरू। घूमने और अपने भीतर के सैलानी को बाहर निकालने का बहुप्रतीक्षित समय। लेकिन इस बार अपनी उसी पुरानी लिस्ट को किनारे रखें- शिमला, कुल्लू-मनाली, देहरादून-मसूरी, दार्जीलिंग, श्रीनगर, ऊटी, नैनीताल से आगे के विकल्प सोचें। ये सारी जगहें खूबसूरत हैं लेकिन सैलानियों की भीड़ से भरी हैं। यहां के बाजारों में रैला ज्यादा होता है और सुकून कम।इसलिए ऐसी जगहें चुनें जो खूबसूरत तो हों लेकिन जहां टूरिस्टों की मारा-मारी कम हो। जहां सुकून हो और वो पसंद व जेब के अनुकूल भी हों। ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में- बिनसरः सफेद चोटियों का बेमिसाल नजारा कुमाऊं के हिमालयी इलाके के सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक है बिनसर। नैनीताल से महज 95 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस जगह की ऊंचाई समुद्र तल से 2420 मीटर है। हिमालय का जो नजारा यहां से देखने को मिलता है, वह शायद कुमाऊं म

Read More
AdventureआवारासफरIndia

परदेसी परिंदों के नजारे

Upendra SwamiFebruary 25, 2014 2014 Views0

हवा में ठंडक कम हुई है। लेकिन सर्दी अभी गई नहीं है। हजारों किलोमीटर दूर सुदूर उत्तर के यहां से भी ज्यादा ठंडे इलाकों से प्रवासी पक्षी भारत में कई जगहों पर अभी बसेरा बनाए हैं। ऐसा वे हर साल करते हैं। बड़ी लंबी व दुष्कर उड़ान के बाद उनका अपने तय ठिकानों पर हर साल आना, वाकई कुदरत का बड़ा हैरतअंगेज करिश्मा है। अब जरा कल्पना कीजिए कि साइबेरिया (रूस, चीन व उत्तर कोरियाई इलाकों) के अमूर फॉल्कन हर साल 22 हजार किलोमीटर दूर अफ्रीका में प्रवास के लिए जाते हैं और इस दौरान वे बीच में भारत के उत्तर-पूर्व में नगालैंड में थोड़ा आराम करते हैं। यहां से अफ्रीका जाने के लिए यह पक्षी समुद्र के ऊपर चार हजार किलोमीटर की उड़ान बिना रुके भरता है। ऐसे ही कई पक्षी भारत में प्रवास के लिए आते हैं। दुनियाभर के पक्षी प्रेमी इस मौसम में भारत आते हैं, परिंदों की इस खूबसूरत दुनिया का नजारा लेने के लिए। बर्ड वाचिंग के श...

Read More
आवारासफरIndia

कहां करें लहरों से अठखेलियां

Upendra SwamiFebruary 15, 2014 1871 Views0

जब उत्तर भारत में मौसम सर्द हो तो समुद्र के किनारे जाकर रेत में पसरकर धूप सेंकने से ज्यादा सुकून भरा अहसास और क्या हो सकता है। भारत की यही खासियत है कि आप एक ही देश में कुछ घंटों के सफर में ही मौसम को दगा दे सकते हैं। भारत का समुद्र तट बहुत लंबा है- पश्चिम में गुजरात से लेकर केरल तक और पूरब में बंगाल से लेकर तमिलनाडु तक साढ़े सात हजार किलोमीटर से भी ज्यादा। फिर अंडमान व लक्षद्वीप सरीखे द्वीपों के भी कई समुद्र तट हैं। इन्हीं में से छांटकर एक नजर भारत के उन कुछ समुद्र तटों पर जहां इन फाल्गुन की छुट्टियों में आप अपने परिवार के साथ जाकर लहरों से मौज-मस्ती कर सकते हैं केरल का वर्कला केरल के दक्षिणी छोर पर एक छोटा-सा शहर है वर्कला। पहली नजर में यह हल्की-फुल्की रफ्तार से चल रही एक उनींदी-सी जगह लगती है। लेकिन पहाड़ी पर पहुंचकर जैसे ही आप नीचे नजर दौड़ाते हैं तो एक दूसरी ही दुनिया नजर आती है

Read More
आवारासफरIndia

पिघलते सूरज में नए साल का जश्न- समंदर की लहरों में

Upendra SwamiDecember 24, 2013 1883 Views0

कल आपने पढ़ा हिमालय से जुड़ी दो जगहों के बारे में। आज जानिए समुद्र से जुड़ी उन दो जगहों के बारे में जहां आप बीते साल का आखिरी सूर्यास्त या नए साल का पहला सूर्योदय देख सकते हैं- कन्याकुमारी का संगम: कन्याकुमारी हमारे देश की मुख्यभूमि का आखिरी सिरा है। यहां अद्भुत समुद्री संगम है। यहां पर बंगाल की खाड़ी, हिंद महासागर और अरब सागर मिलते हैं। इसीलिए इसकी महत्ता किसी तीर्थ से कम नहीं। अंग्रेज इसे केप कोमोरिन के नाम से जानते थे। तमिलनाडु में नागरकोइल व केरल में तिरुवनंतपुरम यहां के सबसे नजदीकी शहर हैं। देश का आखिरी सिरा होने का भाव भी इसे देशभर के सैलानियों में खासा लोकप्रिय बना देता है। लेकिन यहां की सबसे अनूठी बात यह है कि यहां आप एक ही जगह खड़े होकर पूरब से समुद्र में सूरज को उगता हुआ भी देख सकते हैं और पश्चिम में समुद्र में ही सूरज को डूबता हुआ भी देख सकते हैं। यह अद्भुत संयोग आपको देश...

Read More
आवारासफरIndia

पिघलते सूरज में नए साल का जश्न- हिमालय की गोद में

Upendra SwamiDecember 23, 2013 1682 Views0

साल की आखिरी शाम को विदा करने और नए साल की पहली सुबह का स्वागत करने का ख्याल कुछ अलग ही तरीके से रोमांचित करता है। लेकिन हममें से ज्यादातर अपने आसपास की होटलों या रेस्तराओं की न्यू ईयर पार्टियों या डिनर से आगे सोच ही नहीं पाते। आखिरकार जाते साल की आखिरी शाम हमारे लिए बीते वक्त को याद करने की और नए साल की पहली सुबह नई उम्मीदें जगाने की होती है। छोडि़ए होटलों की पार्टीबाजी और नाच-गाना और इस बार अपने हमसफर, दोस्तों या निकटजनों के साथ जाइए ऐसी जगह, जहां ढलते या उगते सूरज की लालिमा आपको भीतर तक आह्लादित कर देती है। सूरज के क्षितिज में समा जाने या वहां से बाहर निकलते देखना सबसे सुकूनदायक पलों में से एक होता है। हम आपको सुझा रहे हैं ऐसी ही कुछ जगहें। इनमें से कई जगहें ऐसी हैं जहां आप एक ही स्थान पर केवल अपनी नजरें घुमाकर शाम को सूर्यास्त और सवेरे सूर्योदय देख सकते हैं। इस फेहरिस्त में हालांकि...

Read More
Adventureआवारासफर

पन्ना टाइगर रिजर्वः हीरा है सदा के लिए

Upendra SwamiNovember 1, 2013 1437 Views0

पन्ना एक समय अपने हीरों और संपन्न वन्य संपदा के लिए जाना जाता था। दोनों ही लिहाज से वहां नाटकीय रूप से गिरावट आई। लेकिन उसके बावजूद पन्ना नेशनल पार्क व टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश में बाघों को देखने के लिए सबसे खूबसूरत प्राकृतिक माहौल है। विशाल केन नदी के साये में, घाटियों, पठारों, घास के मैदानों व खाइयों से पटा पन्ना पार्क वाकई बाघ देखने के लिए सबसे उम्दा जगह है। केन नदी के बहाव के साथ मिलने वाली खाइयां और झरने बेहद रोमांचक हैं। साथ ही पन्ना देश में बाघों के संरक्षण के लिए एक बड़ी चुनौती भी रहा। कई मुश्किलों का सामना करने के बाद आज उसका गौरव फिर से बहाल है। पन्ना में गोंडवाना काल के कई चिह्न भी मिलते हैं। टाइगर रिजर्व के अलावा पन्ना को पांडव फॉल्स, केन घड़ियाल अभयारण्य और रानेह फॉल्स के लिए भी खूब सैलानी मिलते हैं। जंगल व वन्य प्राणीः कुल 543 वर्ग किलोमीटर इलाके में केन नदी के दोन...

Read More

Posts pagination

1 2 3

Adventure

Why every traveler should take a ghost tour at least once

Upendra SwamiJune 8, 2026

How to prepare yourself for the Kedarkantha winter trek

Pratyush SoganiDecember 12, 2023

Kuari Pass trek: A scenic winter sojourn in the Garhwal Himalayas

Pratyush SoganiNovember 29, 2023

When the blood is spilled and goddess becomes happy!

Upendra SwamiAugust 29, 2023

Cruise

A ‘Spike’ for Space Cruiser on Global Dream

Upendra SwamiJanuary 10, 2020

Romancing at the most exclusive suite on sea

Upendra SwamiFebruary 12, 2019

Norwegian Jewel ready after Bow-to-Stern renovation

Upendra SwamiNovember 15, 2018

Your own ‘Haven’ at Norwegian Cruise Line’s private sanctuary at sea

Upendra SwamiOctober 9, 2018

Top Travel Photography Blogs

Badge for Top 10 Travel Photography Blogs – India 2018

I’m an IndiBlogger!


IndiBlogger - The Largest Indian Blogger Community

Top Travel Blogger

Want to get a Quick VISA!

Indian travel bloggers who inspire your wanderlust

Rayna Tours

Like Vagabond Images

Like Vagabond Images

Tweety

Tweets by swamiupendra

Top Class

Daughter breastfeeds prisoned father and gets immortalised!
Viraatkhai: Gorge is gorgeous
A lake with nine corners - Naukuchiatal
Home
Mighty and beautiful: Birthi Falls
Kashmir we know less about : Aishmuqam Dargah
Flowers of trekking: Sighting of rare Brahma Kamal
Nanakmatta, place of Guru Nanak's discourse
Pang : Thrill of being at highest transit camp in the world
Traditional dance of Garhwal- Jhora at Waan

My Journey

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Blog Stats

  • 493,452 hits

On my footsteps

Enter your email address to follow this blog and receive notifications of new posts by email.

Join 3,218 other subscribers

SEE ME ON BLOGADDA

Visit BlogAdda.com to discover Indian blogs

You can rate my Blog

Archives

RSS FEEDS

  • RSS - Posts
  • RSS - Comments

Categories

Copyright © 2023 UPENDRA SWAMI for Vagabond Images. All Rights Reserved | WordPress
VAGABOND IMAGES
Proudly powered by WordPress Theme: Ultra Seven.

Loading Comments...