जब उत्तर भारत में मौसम सर्द हो तो समुद्र के किनारे जाकर रेत में पसरकर धूप सेंकने से ज्यादा सुकून भरा अहसास और क्या हो सकता है। भारत की यही खासियत है कि आप एक ही देश में कुछ घंटों के सफर में ही मौसम को दगा दे सकते हैं। भारत का समुद्र तट बहुत लंबा है- पश्चिम में गुजरात से लेकर केरल तक और पूरब में बंगाल से लेकर तमिलनाडु तक साढ़े सात हजार किलोमीटर से भी ज्यादा। फिर अंडमान व लक्षद्वीप सरीखे द्वीपों के भी कई समुद्र तट हैं। इन्हीं में से छांटकर एक नजर भारत के उन कुछ समुद्र तटों पर जहां इन फाल्गुन की छुट्टियों में आप अपने परिवार के साथ जाकर लहरों से मौज-मस्ती कर सकते हैं केरल का वर्कला केरल के दक्षिणी छोर पर एक छोटा-सा शहर है वर्कला। पहली नजर में यह हल्की-फुल्की रफ्तार से चल रही एक उनींदी-सी जगह लगती है। लेकिन पहाड़ी पर पहुंचकर जैसे ही आप नीचे नजर दौड़ाते हैं तो एक दूसरी ही दुनिया नजर आती है
Read MoreTag: Chandrabhaga beach
Sun setting at one of the lesser known but very beautiful beach of Chandrabhaga, very close to UNESCO world Heritage site of Konark in Odisha, India. A silhouette of child playing at the beach. Konark and Chandrabhaga are just on a hour and half's drive from coastal temple town of Puri. ...
Read More